फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

तीन हजार आइस कैंडी नष्ट, फैक्टरी सीज

Fri, 19 Mar 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। होली की आहट के साथ शुक्रवार से खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत टीम ने अवैध तरीके से संचालित आइसक्रीम फैक्टरी व 63 लीटर मिलावटी सरसों के तेल को सीज कर दिया। फैक्टरी से मिली तीन हजार आइस कैंडी को मौके पर ही नष्ट करते हुए चार नमूनों को भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

होली की आहट के साथ ही जिले मेें खाद्य पदार्थों मेें मिलावट करने वाले सक्रिय होने लगे हैं। मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए डीएम ने खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग की टीम को जिले मेें मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत शुक्रवार को विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद शर्मा की अगुवाई मेें खाद्य सुरक्षाधिकारी एसपीएन सिंह, राघवेंद्र प्रसाद वर्मा व डॉ. विश्राम की टीम ने शहर के बशीरगंज मोहल्ले मेें पहुंचकर विनोद कुमार यादव की दुकान से दूध का नमूना लिया। इसके बाद गंभीरवा बाजार स्थित छब्बन की दुकान पर बिक रहा संदिग्ध सरसों के तेल का नमूना लेते हुए 63 लीटर सरसों के तेल को सीज कर दिया। टीम को छब्बन की दुकान पर ही आइसक्रीम की फैक्ट्री संचालित होती मिली।
विज्ञापन

टीम ने जब आइसक्रीम फैक्टरी के संचालन का लाइसेंस मांगा गया तो फैक्टरी संचालक छब्बन के पास कोई भी कागजात नहीं मिला। इस पर टीम ने फैक्टरी संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए आइसक्रीम कैंडी का नमूना, आइस कैंडी मेें मिलाने के लिए रखे गए सैकरीन का नमूना लेते हुए फैक्ट्री मेें तैयार तीन हजार आइस कैडी को मौके पर ही नष्ट करते हुए फैक्टरी को सीज कर दिया गया। विभाग के डीओ ने बताया कि होली को देखते हुए शुक्रवार से डीएम के निर्देश पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन चार नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि गंभीरवा बाजार मेें अवैध तरीके से संचालित आइसक्रीम फैक्ट्री को बंद कराते हुए तीन हजार आइसकैंडी को मौके पर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आइस कैंडी मेें सैकरीन की मिलावट पर रोक है, लेकिन इसके बावजूद फैक्टरी संचालक कैंडी मेें सैकरीन की मिलावट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed