{"_id":"60538c638ebc3ef10a332603","slug":"bahraich-bahraich-news-lko570239683","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना पट ढहा, दबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना पट ढहा, दबकर किशोर की मौत
विज्ञापन
18 बीएचआर 27 - फखरपुर के गजाधरपुर में सूचना पट गिरने से किशोर की मौत के बाद जमा भीड़।
- फोटो : BAHRAICH
फखरपुर (बहराइच)। गजाधरपुर गांव में मनरेगा के तहत बनी सड़क का सूचना पट लगा हुआ था। सूचना पट के पास से बृहस्पतिवार तड़के एक किशोर मार्निंग वॉक करते हुए निकल रहा था। इसी दौरान सूचना पट किशोर के ऊपर गिर गया, जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
फखरपुर थाना अंतर्गत टेड़वा उजार गांव निवासी बृजेश शुक्ला (13) पुत्र विकास शुक्ला बृहस्पतिवार सुबह सहयोगी बच्चों के साथ गजाधरपुर नहर पुलिया तक दौड़ लगा रहे थे। नहर पुलिया के पास ही मनरेगा के तहत हुए मिट्टी पटाई कार्य की जानकारी के लिए सूचना पट लगाया गया था। थानाध्यक्ष श्यामदेव ने बताया कि दौड़ लगाते समय सूचना पट विकास के ऊपर गिर गया, जिसके नीचे दबकर विकास घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया।
हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज बहराइच ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक परिवार के लोगों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।