{"_id":"605241f38ebc3ed833000685","slug":"bahraich-bahraich-news-lko570069062","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र से दूध व घी लूट ले गए ग्रामीण, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र से दूध व घी लूट ले गए ग्रामीण, वीडियो वायरल
17 बीएचआर 45 - खैरीघाट के सैयद नगर आंगनबाड़ी केंद्र पर दूध व घी का पैकेट लूटते ग्रामीण।
- फोटो : BAHRAICH
Link Copied
बहराइच। शिवपुर ब्लॉक के सैयद नगर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को बांटने के लिए पहुंचे घी व दूध के पैकेट गांव के लोग लूट ले गए। कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
शिवपुर ब्लॉक के सैयद नगर में आंगनबाड़ी केंद्र है। यहां बच्चों को बांटने के लिए दूध व घी आया था। दूध व घी आते ही ग्रामीणों को जानकारी हुई और भारी संख्या में पहुंच गए। जब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुछ समझ पातीं तब तक ग्रामीण सब दूध व घी लूट ले गए। यह दृश्य देखकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रा सकते में आ गईं। इसकी दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जाता है कि घटना शनिवार की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।