फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: A wolf snatched a child from its mother's lap...the body was found in a field; it has killed 12 peop

Bahraich : मां की गोद से बच्चे को ले गया भेड़िया...खेत में मिली लाश; तीन माह में 12 की जान ले चुका

Mon, 22 Dec 2025 08:25 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 22 Dec 2025 08:25 PM IST
सार

बहराइच में भेड़िये के हमले से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चा मां की गोद से उठा लिया गया था, जिसका शव बाद में खेत में मिला। तीन महीनों में भेड़िया 12 जानें ले चुका है। वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है।

विज्ञापन
Bahraich: A wolf snatched a child from its mother's lap...the body was found in a field; it has killed 12 peop
बहराइच में भेड़िए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहराइच में फिर एक बार भेड़िये ने हमला कर मासूम बच्चे की जान ले ली। बीते तीन महीनों में अब तक 10 बच्चों समेत 12 लोगों को भेड़िया मार चुका है और शूटरों द्वारा 6 भेड़ियों को मार गिराया गया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर दरहेटा गांव में सोमवार भोर चार बजे अंशू (3) अपनी मां की गोद में सो रहा था तभी भेड़िया उसे झपट्टा मारकर ले गया। मां की आंख खुली तो उसने शोर मचाया। परिवार और गांव के लोगों ने भेड़िये का पीछा किया लेकिन घना कोहरा होने के कारण तलाश संभव नहीं हो सकी।

विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने फिर भेड़िये और बच्चे की तलाश शुरू की। लगभग सात घंटे की मशक्कत के बाद गेहूं के खेत में बालक का क्षत-विक्षत शव पाया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फखरपुर वन बीट प्रभारी जुबेर अहमद ने बताया कि भेड़िये की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। थानाध्यक्ष फखरपुर संजीव सिंह के मुताबिक घर से लगभग 700 मीटर दूर खेत में मासूम का शव बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed