फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: 8 workers from Maharashtra and Punjab found infected

बहराइच : महाराष्ट्र व पंजाब से आए 8 श्रमिक मिले संक्रमित

Sun, 17 May 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Bahraich: 8 workers from Maharashtra and Punjab found infected
बहराइच। बहराइच में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात जिले को भेजी रिपोर्ट में आठ और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह सभी प्रवासी कामगार थे। ये महाराष्ट्र व पंजाब से लौटे हैं। इनमें दो को पुराने महिला अस्पताल और तीन को मिशन हॉस्पिटल में क्वारंटीन किया गया था। रविवार को भी तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि पॉजिटव मिले मरीजों में एक हरदी, एक हुजूरपुर और एक चित्तौरा है। इसमें हरदी और चित्तौरा नए इलाके शामिल हुए हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया था। अब सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। इसके साथ अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 35 हो गई है।
विज्ञापन

यूपी सरकार के सख्त आदेश के बाद भी प्रवासी कामगारों के आने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। इनकी जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलने का दौर भी जारी है। जिला प्रशासन की ओर से क्वारंटीन सेंटर पर प्रवासी कामगारों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें पांच कामगारों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात जिला प्रशासन को रिपोर्ट मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। इसमें एक हुजूरपुर, दो जरवल, एक हरदी और एक कैसरगंज का मजदूर शामिल था। यह सभी महाराष्ट्र और पंजाब से लौटे थे। इसमें दो कामगारों को मेडिकल कॉलेज के पुराने महिला अस्पताल और तीन को मिशन हॉस्पिटल में क्वारंटीन करा गया था।

अब इन सभी को कोविड लेवल-1 अस्पताल चित्तौरा में भर्ती किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ से भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed