फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   baharaich 316 vidhan sabha 2022

तीन किमी. की दूरी पर एक साथ गरजेंगे मोदी और मायावती

Wed, 16 Feb 2022 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
baharaich 316 vidhan sabha 2022
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी के पक्ष में प्रचार करने के लिए जहां एक तरफ प्रधानमंत्री पहुंच रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल से ठीक तीन किलोमीटर दूर स्थित इंदिरापुर में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भी पहुंच रहीं हैं। एक ही स्थान पर दो बड़े नेताओं की रैली संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती पयागपुर सीट से बसपा प्रत्याशी गीता मिश्रा के पक्ष में प्रचार करने पहुंच रहीं हैं। प्रशासन के समक्ष दिक्कत यह आ रही है कि आखिर वह दो बड़े नेताओं की एक साथ रैली कैसे संपन्न कराए। फिलहाल प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दीं है। जिले के आला अफसर लगातार रैली स्थलों का जायजा ले रहे हैं। उधर, बसपा के जिलाध्यक्ष अजय गौतम ने बताया कि जिला प्रशासन के समक्ष रैली की अनुमति के लिए आवेदन कर दिया गया है। वह कितने बजे यहां पहुंचेंगी इसकी जानकारी जल्द ही मुख्यालय से दे दी जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बहराइच। केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृहस्पतिवार को बीजेपी के जिला कार्यालय पहुंच रहे हैं। वह सिर्फ जिलाध्यक्षों एवं सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह जिले की समस्त सीटों की स्थिति से अवगत होंगे और रणनीति भी तय करेंगे। जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल ने बताया कि वह दोपहर दो बजे के आसपास सिर्फ पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंच रहे हैं। बैठक के बाद वह वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed