{"_id":"5f0b36558ebc3e63b66d54ac","slug":"badihat-became-a-hotspot-one-thousand-people-will-be-imprisoned-in-homes-bahraich-news-lko5304360178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ीहाट बना हॉटस्पॉट, घरों में कैद रहेंगे एक हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ीहाट बना हॉटस्पॉट, घरों में कैद रहेंगे एक हजार लोग
विज्ञापन
बहराइच। शहर के बड़ीहाट मोहल्ले को प्रशासन की ओर से हॉटस्पॉट बना दिया गया है। मोहल्ले में बैरिकेडिंग लगाकर लोगों का आवागमन रोक दिया गया है। साथ ही घरों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के लिए कर्मचारियों को नामित किया गया है। यह कर्मचारी घर-घर जाकर आवश्यक वस्तु पहुंचाएंगे। हॉटस्पॉट बनने से करीब एक हजार लोग घरों में कैद रहेेंगे।
शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी एक युवक का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। दो दिन पूर्व आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। इस पर युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाने की तैयारी शुरू हुई। रविवार को मोहल्ले को हॉटस्पॉट बना दिया गया है।
आवागमन मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी गई। नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश और अधिशासी अधिकारी पवन कुमार की मौजूदगी में मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मोहल्ले में घर-घर तक सामान पहुंचाने के लिए कर्मचारी नामित किए गए हैं। यह कर्मचारी सब्जी, दूध, दवा समेत अन्य सामान देंगे। वहीं मोहल्ला हॉटस्पॉट बनने से लगभग एक हजार की आबादी घरों में कैद हो गई है। अब सभी 21 दिनों बाद घरों से निकलेंगे।