फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   baby born with the head of four kg.

4 किलो का सिर लिए विचित्र बच्चे का जन्म

Mon, 23 Nov 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 23 Nov 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। महिला अस्पताल में सोमवार दोपहर एक महिला ने विचित्र बालक को जन्म दिया। उसका सिर करीब चार किलोग्राम का था जबकि धड़ सिर्फ एक किलोग्राम का।
विज्ञापन


विचित्र बालक को देखने के लिए वार्ड में लोग उमड़नेे लगे लेकिन एक घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। डॉक्टरों की मानें तो यह हाइड्रो कैफिलस की बीमारी है। जिसके चलते नवजात के शरीर में असंतुलन आया। ऐसे बच्चों के जीवित रहने की संभावना भी कम होती है।

देहात कोतवाली अंतर्गत सबलापुर गांव निवासी संदीप तिवारी की पत्नी सविता तिवारी (25) को रविवार दोपहर प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पति संदीप ने देर शाम उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने नार्मल डिलीवरी कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को डॉ. ममता बसंत ने परिवारीजनों को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।

रिपोर्ट देखने के बाद दोपहर में सविता का ऑपरेशन किया गया। करीब 12.33 पर ऑपरेशन से सविता ने बेटे को जन्म दिया लेकिन नवजात की असामान्य स्थिति देख डॉक्टर व अन्य स्टाफ भौचक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे का सिर करीब चार किलोग्राम का था। जबकि शरीर का अन्य हिस्सा सिर्फ एक किलोग्राम का रहा। डॉक्टरों का कहना है कि ब्रेन में पानी भर जाने के कारण उसका वजन बढ़ गया। वहीं शरीर के निचले हिस्से का ग्रोथ रुक गया।

विचित्र बालक के जन्म की खबर लोगों के लिए कौतूहल का सबब बन गई। हालांकि, एक घंटे के बाद नवजात ने दम तोड़ दिया। इससे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रसूता सविता की हालत ठीक है।

ये है हाइड्रो कैफिलस

महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ममता बसंत ने बताया कि नवजात हाइड्रो कैफिलस नामक बीमारी से पीड़ित था। बताया कि आमतौर पर यह बच्चों में होने वाली बीमारी है।

इस बीमारी से बच्चे के मस्तिष्क में पानी भर जाता है। इससे उसका ब्रेन प्रेस हो जाता है, यानी खत्म हो जाता है। यह बीमारी गर्भ में इंफेक्शन या प्रोटीन तत्वों की कमी से होती है।

लक्षण दिखे तो तत्काल कराएं इलाज

बच्चों के साथ-साथ यह बीमारी बड़ों को भी हो सकती है। इस बीमारी में मरीज के ब्रेन में प्रवाहित हो रहे द्रव्य की गति रुक जाती है। प्रवाह नली में रुकावट से दिमाग पर दबाव बढ़ जाता है।


जिसका प्रभाव उसकी आंखों की नसों पर पड़ता है। इससे उस व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली जाती है। इलाज में देरी पर जान का खतरा बन जाता है। जी मिचलाना, आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाना और सिर में तेज दर्द होना, इस बीमारी के लक्षण हैं। ऐसी दशा में तत्काल न्यूरो सर्जन से संपर्क करना चाहिए। 

 -डॉ केके वर्मा, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed