फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Baba dies in road accident, six injured including grandson

सड़क हादसे में बाबा की मौत, पोते समेत छह घायल

Tue, 03 Mar 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Baba dies in road accident, six injured including grandson
रिसियामोड़ के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रक। - फोटो : BAHRAICH
रिसियामोड़ (बहराइच)। नानपारा-बहराइच हाईवे पर मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गया, जबकि पीछे से आ रहा एक ई-रिक्शा ट्रॉली में टकरा कर पलट गया। इस दौरान सड़क के किनारे खड़े बाबा व पोते ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में मौके पर ही बाबा की मौत हो गई, जबकि पोता समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नानपारा-बहराइच राजमार्ग पर दोपहर में लखीमपुर की ओर से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक को मुरादाबाद निवासी चालक करीम चला रहा था। रिसिया थाना क्षेत्र के नरेंद हॉस्पिटल के निकट गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसा। इसी बीच सोहरवा से सवारियों को लादकर मटेरा चौराहे ही ओर जा रहा एक ई-रिक्शे का चालक भी गुजरा।
विज्ञापन

हादसा जोरदार होने के कारण वह कुछ समझ नहीं सका, जिससे ई-रिक्शा ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराते हुए पलट गया। इसी दौरान हाईवे के किनारे खड़े होकर मटेरा थाना क्षेत्र के चरसंडा माफी गांव निवासी कोयली उर्फ श्याम बिहारी (60) अपने पोते अनूप (5) पुत्र चेतराम के साथ वाहन का इंतजार कर रहा था। अचानक हुए हादसे में ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे कोयली की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ई-रिक्शा पलटने के कारण रामगांव थाना क्षेत्र के सोहरवा गांव निवासी नूर फात्मा पत्नी अनीस, खुर्शेद पुत्र सईद, तमन्ना पुत्री सईद, सकीना पुत्र सईद और ट्रक चालक करीम गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा होते ही लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर रिसिया के प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

वाहनों को कब्जे में लिया
प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed