फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   award to students

जो अरमान संजोये मन में, उन सबको तुम पा लोगे

Fri, 28 Jun 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
award to students
बहराइच। छात्र जीवन से ही यदि, खुद को तुम संभालोगे, नियम और कानून-कायदे को, जीवन में ढालोगे, सच कहता हूं, फिर भविष्य का, दिनकर स्वर्णिम चमकेगा, जो अरमान संजोये मन में, उन सबको तुम पा लोगे...। कुछ इसी अंदाज में शुक्रवार का दिन बहराइच में मेधावियों के नाम रहा।
विज्ञापन

अवसर था अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का। एक ही मंच पर यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के जिले भर के टॉपर एकत्रित हुए तो लगा कि जिला चहक उठा। मुख्य अतिथि डीएम शंभु कुमार के हाथों सम्मान पाकर छात्रों की खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन

शहर के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम शंभु कुमार व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के स्वागत कार्यक्रम से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह सिर्फ मेधावियों का सम्मान नहीं बल्कि देश के भविष्य का सम्मान है। कहा कि आईएएस में सफलता के लिए धैर्य के साथ आगे बढ़ने का मंत्र दिया। स्वाध्याय आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीडीओ अरविंद चौहान और डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि अमर उजाला ने मेधावियों का सम्मान कर पूरे जिले को सम्मानित किया है। सभी अधिकारियों ने छात्रों को अनुशासन में रहने के साथ नियम और कानून को छात्र जीवन में ही आत्मसात करनेे पर बल दिया।

संबोधन के बाद मेधावियों के सम्मान का सिलसिला शुरू हुआ। इस मौके पर अतिथि अधिकारियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाते हुए अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान पत्र प्रदान कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed