फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Avoid accidents by driving at a fixed speed

निर्धारित गति में वाहन चलाकर हादसों से बचें

Fri, 01 Nov 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Avoid accidents by driving at a fixed speed
बहराइच के पुलिस लाइन में यातायात माह का उद्घाटन कार्यक्रम में पुलिसकर्मी को हेल्मेट पहनाते एसपी - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। पुलिस लाइंस परिसर स्थित ट्रैफिक कार्यालय पर शुक्रवार को यातायात माह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान डीएम व एसपी ने फीता काटने के बाद बैलून व कबूतर उड़ाए। इसके बाद जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित गति में वाहन चलाकर लोग हादसों से बच सकते हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से नवंबर में यातायात माह मनाया जाता है। इसके तहत लोगों को जागरूक करने के साथ ही एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं। यातायात माह का उद्घाटन शुक्रवार को जिलाधिकारी शंभु कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान बैलून व कबूतर भी उड़ाए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित चलने से ही हादसों में कमी लाई जा सकती है। तेज रफ्तार के चलते ही सबसे अधिक हादसे होते हैं। सभी को निर्धारित गति में ही वाहन चलाने चाहिए। एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाने से हादसों की संभावना अधिक रहती है। यातायात नियम हमारी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। इसलिए इनका पालन सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हेलमेट का वितरण भी किया गया। मौके पर एएसपी नगर अजय प्रताप सिंह, एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह, सीओ सिटी टीएन दूबे, एआरटीओ अशोक कुमार, उपनिरीक्षक यातायात अनिल तिवारी, पीआरओ जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed