फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   autoclave machine in ot of Bahraich Medical College exploded with loud bang investigation team was formed

UP News: मेडिकल कॉलेज में तेज धमाके के साथ फटी ऑटोक्लेव मशीन, धुआं-धुआं हुआ ऑपरेशन थिएटर; जांच टीम गठित

Mon, 15 Dec 2025 02:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Dec 2025 02:13 PM IST
सार

बहराइच में मेडिकल कॉलेज में तेज धमाके के साथ ऑटोक्लेव मशीन फट गई। इससे ऑपरेशन थिएटर में धुआं भर गया। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। 

विज्ञापन
autoclave machine in ot of Bahraich Medical College exploded with loud bang investigation team was formed
मेडिकल कॉलेज में फटी ऑटोक्लेव मशीन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब ऑपरेशन थिएटर में लगी ऑटोक्लेव मशीन तेज धमाके के साथ फट गई। हादसा दोपहर करीब 12:15 बजे हुआ। गनीमत रही कि उस समय ओटी में मौजूद नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी बाहर थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में नियमित कार्य चल रहा था। ऑपरेशन थिएटर में कॉटन और अन्य कपड़ों को रखने के लिए लगाई गई ऑटोक्लेव मशीन में स्टरलाइज किया जा रहा था। नर्सिंग कर्मचारी मशीन को चालू करके बाहर निकला ही था कि अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके के साथ ही ऑटोक्लेव मशीन फट गई थी। ओटी के भीतर धुआं भर गया।

विज्ञापन

डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी मौके की ओर दौड़े

तेज आवाज सुनते ही आसपास मौजूद डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी मौके की ओर दौड़ पड़े। कुछ देर के लिए इमरजेंसी ओटी में कामकाज भी प्रभावित हुआ। हालांकि स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा। मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर ऑटोक्लेव मशीन में अधिक भाप (स्टीम) बनने के कारण धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई भी कर्मचारी या मरीज चोटिल नहीं हुआ है।

जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। घटना के कारणों की पड़ताल के लिए एक जांच समिति गठित कर दी गई है, जो यह पता लगाएगी कि मशीन में तकनीकी खराबी थी या संचालन में किसी तरह की लापरवाही हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा मानकों और उपकरणों की नियमित जांच को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed