{"_id":"67e2f8242a71dbbc340f2ceb","slug":"attempted-theft-in-two-atms-accused-arrested-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128231-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो एटीएम में चोरी का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो एटीएम में चोरी का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 26 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली नानपारा स्थित वन इंडिया व इंडियन बैंक के एटीएम से दो चोरों ने चोरी का प्रयास किया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सीसीटीवी के आधार पर चोरी का प्रयास करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बहराइच- नानपारा मार्ग स्थित आर्यावर्त बैंक के पास वन इंडिया का एटीएम है। जहां 21 मार्च की रात लगभग 12:30 दो चोरो ने एटीएम तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। इस दौरान सायरन बजने से दोनों चोर भाग निकले। इसके अगले दिन 22 मार्च की रात दोनों ने फिर राजा बाजार चौकी के गुरुगुटा स्थित इंडियन बैंक के एटीएम का गेट तोड़कर एटीएम में चोरी का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो पाए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों चोरों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को जुबगलीगंज मोहल्ला निवासी शिव शर्मा व जसपाल सिंह को पुलिस ने एटीएम तोड़ने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।