{"_id":"6a2b00fdf9e1bf010d019135","slug":"attempt-to-burn-wife-alive-by-dousing-her-with-diesel-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-151132-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डीजल छिड़क पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डीजल छिड़क पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास
विज्ञापन
जलाने के प्रयाद में घायल युवती फरहीम।
- फोटो : जलाने के प्रयाद में घायल युवती फरहीम।
जरवलरोड। अलीनगर मिर्जापुरवा गांव में बुधवार रात दंपती के बीच हुए विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर डीजल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। इसमें नाकाम होने पर आरोपी ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला की पिटाई की। इससे वह जख्मी हो गई। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती करा कर प्राथमिकी दर्ज की है।
कैसरगंज के बैराकाजी गांव निवासी फरहीम (26) का विवाह दो वर्ष पूर्व अलीनगर मिर्जापुरवा निवासी कलीम के साथ हुआ था। बताया जाता है कि दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार रात भी किसी बात को लेकर दोनों विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद से नाराज कलीम ने फरहीम पर डीजल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध और शोर मचाने पर वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका। इसके बाद कलीम ने अपने बड़े भाई नसीम, पिता लियाकत तथा भाभी साकरुन के साथ मिलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी। इससे उसके सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। महिला की चीख सुनकर गांव के लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसके पति समेत अन्य आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।