{"_id":"5831cf374f1c1bb304b39903","slug":"atms-closed-people-wandering","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश के अभाव में बंद रहे एटीएम, भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश के अभाव में बंद रहे एटीएम, भटके लोग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में अवकाश के दिन एटीएम भी लोगों के काम नहीं आए। अवकाश में एटीएम खोलने के बैंक अधिकारियों के दावे खोखले साबित हुए। जिले में रविवार को कहीं भी एटीएम नहीं खुले। इसके चलते लोग पैसा निकालने के लिए भटकते दिखे। जरूरत के वक्त पैसे नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी थी।
पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के बाद जिले में बैंकों व एटीएम की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। अवकाश पर एटीएम खोलने के बैंक अधिकारियों के रविवार को भी दावे हवाई साबित हुए। रविवार को शहर के सभी 36 एटीएम बंद रहे। यही स्थिति देहात क्षेत्र के एटीएम की भी रही।
कैश निकालने के लिए लोग एक से दूसरे एटीएम पर भटके। शहर के डिगिहा, छावनी बाजार, चौक बाजार, पीपल चौराहा, गुरुनानक चौराहा, किसान डिग्री कॉलेज, अग्रसेन चौक पर काफी देर तक लोगों ने एटीएम खुलने का इंतजार भी किया। बैंक कर्मी एटीएम के शटर का ताला खोलने नहीं पहुंचे तो लोग निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
लगभग यही हाल नानपारा, रुपईडीहा, मिहींपुरवा, गिरिजापुरी, कैसरगंज, जरवल, पयागपुर, चिलवरिया, रिसिया और नवाबगंज क्षेत्र के एटीएम की रही। शहर से गांव तक लोग एटीएम से पैसा निकालने के लिए परेशान रहे। कैश की कमी का असर बाजार पर दिखा जहां सन्नाटा पसरा था। सबसे अधिक दिक्कत सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को हुई।