फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ATM busted on festival, consumer upset

त्योहार पर एटीएम ने दिया दगा, उपभोक्ता परेशान

Tue, 29 Oct 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
ATM busted on festival, consumer upset
बहराइच में बैंकों की बंदी के कारण पानीटंकी चौराहे पर लगे एटीएम में लगी भीड़। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। दीपावली पर्व के मौके पर शहर के एटीएम दगा दे गए। इससे रुपये निकालने के लिए उपभोक्ता इधर-उधर चक्कर लगाते रहे। बैंकों की बंदी से शहर के अधिकांश एटीएम भी बंद रहे। जो एटीएम खुले भी थे, उनमें कहीं सर्वर डाउन रहा तो कहीं कैश न होने से लोगों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन

दीपावली के अवसर पर बैंकों में शनिवार से अवकाश हो गया था। चार दिन तक अवकाश के चलते लोग एटीएम के भरोसे थे, लेकिन एटीएम अवकाश के पहले दिन से ही दगा दे गए। भैया दूज पर बैंकों के खुलने की संभावना थी, मगर बैंकों में ताले लटकते रहे। जिससे काफी संख्या में बैंक जाने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर, रुपये निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक लोग चक्कर लगाते दिखे।
विज्ञापन

सिंडीकेट, आईडीबीआई, यूनियन, एक्सिस बैंकों के एटीएम कैश न होने से बंद रहे। एसबीआई, इंडियन बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक के एटीएम भी सर्वर डाउन होने की समस्या सेे बंद दिखे। कुछ एटीएम पर सर्वर काम नहीं कर रहा था, जिससे ग्राहकों को एटीएम सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सका। इससे लोग व्यवस्था के प्रति क्षुब्ध दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों को सर्वाधिक समस्याएं उठानी पड़ी। शहर के छावनी चौराहा, पानी टंकी, केडीसी, डिगिहा तिराहा आदि पर स्थित एटीएम में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। त्योहार पर रुपये निकालने के लिए लोग इधर से उधर चक्कर काटते दिखे। व्यवसायी सुमित कानोडिया ने बताया कि हर बार बैंकों की बंदी के दौरान एटीएम सेवाएं बाधित हो जाती हैं, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है।

होटल व्यवसायी युवराज यज्ञसैनी का कहना है कि एटीएम सुविधाएं हर त्योहार में बदहाल रहती हैं, लेकिन बैंक अधिकारी कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। इस बारे में एलडीएम बलराम साहू से बात करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन स्विच ऑफ बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed