फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   At 11 months, 143 were HIV-infected

11 महीने में मिले 143 एचआईवी संक्रमित

Wed, 30 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 30 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
At 11 months, 143 were HIV-infected
जिले में एचआईवी/एड्स पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्ष 2016 में जनवरी से नवंबर तक तराई के 143 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए है। इनमें तीन गर्भवती महिलाएं भी है। सभी को एचआईवी के संक्रमण का पता जिला अस्पताल के आईसीटीसी सेंटर में जांच से चला।
विज्ञापन


जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके तहत औसतन हर माह जिले में 13 लोग एचआईवी संक्रमित मिल रहे हैं। तराई में एड्स के बढ़ रहे मामलों से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हतप्रभ हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी व स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद तराई में एचआईवी पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। इसकी बड़ी वजह साक्षरता व एड्स के प्रति जागरूकता की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीके सिंह कहते हैं कि इंटीग्रेटेड काउंसलिंग टेस्टिंग सेंटर (आईसीटीसी) में प्रतिमाह औसतन 400 लोगों की जांच की जाती है। इनमें से औसतन 13 लोग एचआईवी पॉजिटिव मिल रहे हैं। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 11.5 का था। जनवरी  2016 से नवंबर तक 143 लोग एचआईवी संक्रमित मिले हैं।


आईसीटीसी सेंटर की काउंसलर तरन्नुम व लैब टेक्नीशियन शुएब अहमद का कहना है कि इनमें ज्यादातर लोग ऐसे है जो जिले से बाहर बडे़ शहरों में नौकरी कर रहे हैं। जांच में तीन गर्भवती महिलाओं के भी एचआईवी संक्रमित होने का पता चला है। उन्होंने बताया कि जो एचआइवी संक्रमित मिले हैं, उनमें ड्रग्स यूजर्स, मजदूर व रिक्शा चालकों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed