फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Assistant station master and train driver suspended

सहायक स्टेशन मास्टर व ट्रेन चालक निलंबित

Fri, 03 Jun 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर बिना गार्ड का सामान चढ़ाए ट्रेन बढ़ाने में पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने चालक और सहायक स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। दोनों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। 
विज्ञापन


गोंडा-नेपालगंज प्रखंड पर रुपईडीहा तक पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। पहली ट्रेन 5:40 बजे रुपईडीहा स्थित नेपालगंज रेलवे स्टेशन से गोंडा के लिए रवाना होती है। गुरुवार की सुबह चालक ने सहायक स्टेशन मास्टर से टोकन मिलने पर बिना गार्ड का सामान लादे ट्रेन को बढ़ा दिया था।
विज्ञापन


तब ट्रेन के गार्ड ने चालक को इससे अवगत कराया। इस पर चालक ने प्लेटफार्म के बाहर ट्रेन रोक दी, लेकिन बैक करने से इंकार कर दिया। विवाद सहायक स्टेशन मास्टर के सामने पहुंचा, लेकिन वह भी असहाय बने रहे। इस पर कंट्रोलर को मामले से अवगत कराया गया। कंट्रोलर के निर्देश पर ट्रेन को बैक करने का दूसरा मेमो जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन वापस प्लेटफार्म पर आई और गार्ड का सामान लद सका। इस मामले में पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एसके सिंह ने तत्काल प्रभाव से चालक एसएस मौर्य व सहायक स्टेशन मास्टर राकेश कुमार को निलंबित कर दिया है। सहायक स्टेशन मास्टर ने बताया कि मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed