{"_id":"6a1de2177dc5699f05067be9","slug":"asphalting-work-of-sanjay-setu-completed-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-150485-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संजय सेतु का डामरीकरण कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संजय सेतु का डामरीकरण कार्य पूरा
Tue, 02 Jun 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
संजय सेतु पर हो रही मरम्मत । -संवाद
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर सरयू नदी स्थित संजय सेतु पर चल रहा मरम्मत कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। पुल पर डामरीकरण का कार्य सोमवार को पूरा हो गया। अब 5 जून से पुल को वाहनों के लिए खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। करीब डेढ़ महीने बाद पुल पर यातायात बहाल होने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पुल पर तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए बेयरिंग बदलने, डेक मरम्मत, वाटरप्रूफिंग और कंक्रीट बिछाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। रेलिंग की मरम्मत और पेंटिंग का काम भी तेजी से चल रहा है।
16 अप्रैल से पुल बंद होने के बाद सुरक्षा कारणों से आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया था। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पीपा पुल बनाया गया, जबकि भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। इससे यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों पर खासा असर पड़ा।
विज्ञापन
संजय सेतु बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर और बाराबंकी को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। एनएचएआई के अवर अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि डामरीकरण पूरा हो चुका है और शेष तकनीकी कार्य अंतिम चरण में हैं। 5 जून को पुल सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।