फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Artists staged Pushp Vatika and Gauri Pujan

कलाकारों ने किया पुष्प वाटिका व गौरी पूजन का मंचन

Wed, 21 Oct 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Artists staged Pushp Vatika and Gauri Pujan
- बौंडी के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। - फोटो : BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के पांचवें दिन पुष्प वाटिका व गौरी पूजन की लीला दिखाई गई। मैदान में सोशल डिस्टेंस के तहत दर्शकों को बैठाया जा रहा है। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

महसी तहसील अंतर्गत बौंडी में स्थित रामलीला मैदान में वृंदावन धाम से आए कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला में कलाकारों ने पांचवें दिन दिखाया कि गौरी पूजन के लिए सीता पुष्प वाटिका में जाती हैं। गौरी पूजन के लिए सीता पुष्प वाटिका में गईं। इधर, गुरु विश्वामित्र की नित्य पूजा के लिए फूल चुनने राम व लक्ष्मण गए। वहां पर सखियों के मध्य सीता को देखा तो उनके हृदय में आकर्षण का अनुभव हुआ। किंतु सहज भाव में एक फूल चुनकर वह वापस गुरू के पास लौट आए। जगत जननी सीता ने भी आकर्षण का अनुभव किया। उन्होंने मां गौरी के मंदिर में पहुंचकर पूजन के साथ ही अपनी मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद मांगा। उसके बाद सखियों के साथ वापस चली गईं। राम ने पूरी घटना रात में गुरु के चरण दबाते समय बताई। राम और सीता दोनों ने मर्यादित आचरण किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने दिलाई शपथ
रामलीला मंचन के बीच में ही थानाध्यक्ष बौंडी प्रेम प्रकाश पांडेय ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने दर्शकों को शपथ दिलाई। महिला आरक्षी पूजा गौड़ ने भी नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला तथा लोगों से अपील की कि अपनी बेटियों व बहनों को घर में कैद न रख कर उनको भी आगे बढ़ने का अवसर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed