फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   arrest

युवक के हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 05 Mar 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
arrest
कैसरगंज (बहराइच)। भिरगूपुरवा गांव में पीएम आवास के निर्माण के लिए विवादित जमीन से मिट्टी निकाल रहे दलित परिवार को दबंगों द्वारा पीटने के बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए हत्यारोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार बरामद हुए। पुलिस ने हत्या की धारा को बढ़ाते हुए सभी हत्यारोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा भिरगूपुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय रामकिशुन गौतम पुत्र परमेश्वर बीते बुधवार को पीएम आवास बनवाने के लिए बगल की जमीन से मिट्टी निकाल कर काम करवा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में चार लोग जख्मी हुए थे। रामकिशुन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रकरण में पुलिस ने मृतक के भाई संतलाल गौतम की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई थी। कैसरगंज कोतवाल संजय गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी घाघरा नदी को पार कर भागने की फिराक में है। सूचना पर कोतवाल अपने दलबल के साथ बृजापकड़िया के पास भाग रहे मन्ना व पवन पुत्रगण शिवचरन और बब्बन पुत्र जयराम को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडा व फावड़ा बरामद किया गया। सभी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed