{"_id":"6490915b2209c13776041ad5","slug":"applications-invited-for-computer-training-bahraich-news-c-13-1-lko1038-297379-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए मांगे गए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए मांगे गए आवेदन
Mon, 19 Jun 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार ने बताया कि पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों को निशुल्क ओ लेवल, सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण लेने के लिए 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों के अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो, आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट से कम न हो, आवेदक किसी संस्था से छात्रवृत्ति न प्राप्त कर रहा हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवक, युवतियां ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्डकापी समस्त संलग्नों सहित विकास भवन स्थिति जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में 30 जून तक जमा कर दें।