{"_id":"5d14ff378ebc3e3ca568bcab","slug":"anti-romio-team-active-bahraich-news-lko467611224","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो टीम ने स्टेडियम व मेला क्षेत्र में चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रोमियो टीम ने स्टेडियम व मेला क्षेत्र में चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
बहराइच। जिले में सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमियो टीम ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध मिलने वाले युवकों से पूछताछ की गई। वहीं महिलाओं से भी शोहदों के बारे में जानकारी ली गई।
एंटी रोमियो टीम की प्रभारी महिला थानाध्यक्ष नीलम उपाध्याय की अगुवाई में टीम की सदस्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रखा है। इसी के तहत टीम ने शहर के इंदिरा स्टेडियम में चेकिंग अभियान चलाया। यहां खाली बैठने वाले युवकों से गहनता से पूछताछ की गई।
बिना कारण दोबारा न बैठने की चेतावनी भी दी गई। इसके बाद सभी ने दरगाह मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। वहां महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
महिलाओं को रोककर उन्हें यूपी डायल 100, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 आदि के बारे में बताया गया। इस दौरान एंटी रोमियो टीम की महिला आरक्षी अंकिता सिंह, अंजलि वर्मा व लक्ष्मी पाल आदि मौजूद रहीं।