{"_id":"67b8d6dea34d0706040ecdbc","slug":"anti-corruption-team-caught-two-including-bank-manager-taking-bribe-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-127075-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एंटी करप्शन टीम ने बैंक मैनेजर सहित दो को घूस लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एंटी करप्शन टीम ने बैंक मैनेजर सहित दो को घूस लेते पकड़ा
विज्ञापन
बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के चफरिया स्थित आर्यावर्त बैंक के मैनेजर और एक दलाल को एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को महिला किसान से क्रेडिट कार्ड के नाम पर सात हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। टीम कागजी कार्रवाई पूरी करके आरोपियों को अपने साथ ले गई।
सुजौली थाना क्षेत्र के बिहारी पुरवा गांव निवासी रामदेई महिला किसान है और उन्हें अपना केसीसी कार्ड बनवाना था। जिस पर वे चफरिया स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा के लगातार चक्कर लगा रही थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात बाजपुर बनकटी गांव निवासी मुक्तेश्वर मौर्य से हुई। उसने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर रुपये मांगे। महिला ने रुपये देने की हामी भरने के बाद एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। शुक्रवार को गोंडा एंटी करप्शन टीम बैंक परिसर में सादे कपड़ों में तैनात हो गई। जैसे ही महिला ने टीम द्वारा पाउडर लगे नोटों को बैंक मैनेजर सीतापुर निवासी प्रिंस गुप्ता और दलाल बाजपुर बनकटी निवासी मुक्तेश्वर मौर्य को पैसे दिए तुरंत ही टीम ने दोनों को दबाेच लिया। सुजौली थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया एंटी करप्शन टीम ने क्या कार्रवाई की है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है लेकिन दो लोगों को टीम अपने साथ ले गई है।