फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Announced a boycott of the election

सभासदों का चुनाव से बहिष्कार का ऐलान

Sun, 28 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 28 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Announced a boycott of the election

जरवल नगर पंचायत के सभासदों ने विधान परिषद चुनाव से बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि अगर चुनाव से पहले प्रशासन ने नगर पंचायत अध्यक्ष के भतीजे की ओर से सरकारी भूमि पर किए अवैध कब्जे को न हटवाया तो वे सभी चुनाव से बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की भी चेतावनी दी है। जरवल कस्बे में पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज यादव की अगुवाई में सभासदों की बैठक हुई। इसमें विधान परिषद चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान नगर पंचायत के सभासदों ने बैठक में विरोध शुरू कर दिया। सभी ने सपा प्रत्याशी को वोट न देने की बात कही। अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज यादव ने सभासदों से कहा कि सपा हमेशा सभासदों के हित में काम करती है।
विज्ञापन


जो भी कार्य होता है, उसे तत्काल कराने की कोशिश की जाती है। लैकिन जैसे ही सपा प्रत्याशी को वोट देने की बात बैठक में हुई सभी सभासद भड़क उठे। आक्रोशित सभासदों ने कहा कि सपा सरकार में सभासदों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासदों ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष अनीस रायनी के भतीजे ने कांजी हाउस की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। इस मामले में अधिशासी अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायती पत्र दिया गया। लेकिन अभी तक कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं हुई है। जिला प्रशासन पूरी तरह से अध्यक्ष व उनके भतीजे का साथ दे रहा है।


सभासदों ने विधान परिषद चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की। इस पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने आक्रोशित सभासदों को शांत कराया। लेकिन सभासदों ने चुनाव से पहले नगर अध्यक्ष के भतीजे शकील अहमद का अवैध कब्जा न हटवाने पर पार्टी छोड़ने और चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed