{"_id":"83afdadd8891b9a8d500ef67d3ffb4f1","slug":"angry-people-blocked-from-logging-impoed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 16 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव व भारी गंदगी के बीच नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे घसियारीपुरा व नौवागढ़ीवासियों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। भारी संख्या में लोग बौद्घ परिपथ स्थित डिगिहा तिराहे पर जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बहराइच-गोंडा मार्ग जाम कर दिया। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट वीएन पांडेय को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। नगर मजिस्ट्रेट को लोगों ने जलजमाव व दूषित पानी के बीच घुमाकर दुर्दशा दिखाई। नगर मजिस्ट्रेट ने समस्या के स्थायी समाधान का भरोसा दिया तो लोग शांत हुए। सीएम को छह सूत्री ज्ञापन भेजा गया है।
शहर के पूर्वी-उत्तरी छोर पर बसा घसियारीपुरा मोहल्ला गत छह वर्षों से जलभराव का दंश झेल रहा है। यहां के लोग शहर के अन्य मोहल्लों में किराए पर मकान लेकर रह रहे हैँ। मोहल्ले की उपेक्षा से आहत लोगों ने डॉ विवेक दीक्षित, डॉ प्रशांत उपाध्याय, राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में मंगलवार को बहराइच-गोंडा मार्ग जाम कर दिया। करीब ढाई घंटे तक चले प्रदर्शन से मार्ग पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। डॉ विवेक दीक्षित ने कहा कि दो वर्ष पूर्व तक इस मोहल्ले के घरों का दूषित पानी एक बड़े तालाब में जमा होकर जिला अस्पताल के सामने स्थित बड़े नाले में गिर जाता था लेकिन भूमाफिया ने तालाब पाट दिया। इस कारण अब पूरा मोहल्ला जलभराव से तालाब बन चुका है। कई आंदोलनों के बाद प्रशासन ने सीएंडडीएस को नाला निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी लेकिन घटिया निर्माण के चलते प्रशासन ने केस दर्ज करवा दिया। इसके बाद कई कार्ययोजनाएं बनाई गईं लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं करवाया गया है।
मोहल्ले वालों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि बारिश से पूर्व नाला निर्माण के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में अनुराग शुक्ला, राज किशोर, अखिलेश, अमित श्रीवास्तव, अवध प्रकाश, शैलेश सिंह, रजत चौरसिया, आनंद मिश्र, अरुण कुमार सिंह, प्रशांत मिश्रा, आशीष मिश्र, राहुल राय समेत तमाम लोगों ने पत्र पर हस्ताक्षर कर सीएम को भेजा।