{"_id":"695575e37584bc89a303a3c7","slug":"an-old-man-who-was-warming-a-bonfire-was-run-over-by-a-car-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-142068-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अलाव ताप रहे वृद्ध को कार ने रौंद दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अलाव ताप रहे वृद्ध को कार ने रौंद दिया
Thu, 01 Jan 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
भिनगा मार्ग पर अशरफा गांव के पास शव रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - स्रोत : ग्रामीण
बहराइच। अशरफा गांव में मंगलवार रात घर के बाहर अलाव ताप रहे परिवार को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी सुंदरलाल यादव मंगलवार रात पत्नी और बेटे के साथ घर के बाहर अलाव ताप रहे थे। उसी दौरान गांव का ही रहने वाला प्रदीप वर्मा तेज गति से कार चलाते हुए निकला। ग्रामीणों ने उसके लापरवाही से वाहन चलाने पर आपत्ति जताई। इसके कुछ देर बाद प्रदीप के पिता गुड्डू सुंदरलाल के घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि उसी दौरान प्रदीप नशे की हालत में दोबारा कार लेकर आया और अलाव के पास खड़े सुंदरलाल यादव (65), उनकी पत्नी पूजा (62) और बेटे अमरीश पर कार चढ़ा दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदीप कार समेत भाग निकला।
विज्ञापन
परिजन घायलों को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज ले गए, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह सुंदरलाल की मौत हो गई। पत्नी और बेटे का इलाज जारी है।
हादसे में दम तोड़ने वाले सुंदर लाल यादव जिलाधिकारी के अर्दली के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह गांव में रहकर इन दिनों खेती-बाड़ी का काम करते थे।
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, दो घंटे तक लगा जाम
सुंदरलाल का शव बुधवार देर शाम गांव पहुंचा तो परिजनों में मातम पसर गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बहराइच-भिनगा मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपी कार चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया, तब जाकर जाम खुल सका और आवागमन सामान्य हो पाया।
हत्या की रिपोर्ट दर्ज, दो टीमें गठित
थाना दरगाह शरीफ के प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि सुंदरलाल की पत्नी पूजा की तहरीर पर आरोपी प्रदीप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।