फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Allegations of eardrum rupture and bone fracture due to beating by inspector

Bahraich News: दरोगा की पिटाई से कान का पर्दा फटने व हड्डी टूटने का आरोप

Thu, 19 Jun 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 19 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Allegations of eardrum rupture and bone fracture due to beating by inspector
बहराइच। फखरपुर क्षेत्र निवासी एक युवक ने थाने के दरोगा पर मोबाइल व 5000 रुपये छीनने और पीटने का आरोप लगाया है। पिटाई से उसके कान का पर्दा फट गया और कान की हड्डी टूट गई। युवक ने एसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायती पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


फखरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरौचा के मजरा दरगाहीपुरवा निवासी फरमान अहमद ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीते सात अप्रैल गांव निवासी रसीद, सज्जन व राजन खां चकमार्ग पर बोरिंग करवा रहे थे। जिसकी शिकायत उन्होंंने फखरपुर थाने पर की थी। इससे नाराज विपक्षियों ने 13 जून को खेत में काम करते समय उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर तीनों मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर उन्होंंने फखरपुर थाने पर तहरीर दी। फरमान का आरोप है कि थाने पर मौजूद दो दरोगा ने उनके सामने ही विपक्षियों से 10 हजार रुपये लिए और न्याय करने के बजाय उसकी पिटाई शुरू कर दी। एक दरोगा ने मेरा मोबाइल छीन लिया, जिसके कवर में 5000 रुपये रखे थे। दरोगा ने कान पर तमाचा जड़ दिया। इससे उनके कान का पर्दा फट गया और कान की हड्डी टूट गई। उन्होंने जब अस्पताल में एक्सरे करवाया तो कान का पर्दा फटने व हड्डी टूटने की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि पिटाई से उन्हें सुनना बंद हो गया है और वह न्याय के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed