फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Allegations of distributing aid money to the ineligible

अपात्रों को सहायता राशि बांटने का आरोप

Thu, 16 Dec 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Allegations of distributing aid money to the ineligible
कैसरगंज (बहराइच)। प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कैसरगंज तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि फसल क्षति के अंतर्गत ग्रामवासियों को सहायता राशि बांटने में घोटाला किया गया है। उन्होंने इस घोटाले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि जिलाधिकारी और एसडीएम कैसरगंज से भी लोगों ने इस घोटाले से संबंधित शिकायतें की थीं, जिसकी जांच भी नहीं कराई गई। कैबिनेट मंत्री की ओर से की गई शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने पांच सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। इससे तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

शिकायत में मुकुट बिहारी वर्मा ने कैसरगंज तहसील क्षेत्र के गोड़हिया गांव का उदाहरण दिया है। बताया कि तहसील के कर्मचारियों की मिलीभगत से पात्र ग्रामीणों को बाढ़ राहत सहायता राशि न देकर अपात्र व्यक्तियों को एक नाम से चार-चार बार सहायता दे दी गई। उन्होंने कहा कि ग्राम कंदैला के जिन किसानों के पास बिल्कुल भी भूमि नहीं है, उन किसानों को भी गलत ढंग से सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। गोड़हिया नंबर एक से एक तक के पात्र किसान बाढ़ राहत सहायता राशि से वंचित हैं। जिन किसानों के साथ अन्याय हुआ, उन्होंने जिलाधिकारी बहराइच और उपजिलाधिकारी कैसरगंज से प्रकरण की शिकायत करते हुए जांच की मांग भी की थी, लेकिन अधिकारियों की ओर से न तो जांच की गई और न ही कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि अधिकारियों की ओर से इस प्रकरण में जो भी भ्रष्टाचार किया गया है, उसकी जांच कराई जाए। कैबिनेट मंत्री की ओर से सीएम को भेजे गए इस पत्र के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस बारे मेें उपजिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल ने बताया कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी की ओर से पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed