फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   All the officers should maintain proper arrangements

सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें अधिकारी

Thu, 12 Mar 2020 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
All the officers should maintain proper arrangements
बहराइच में गुरुवार को मेडिकल कालेज के महिला विंग में तैयारी का निरीक्षण करते डीएम, एसपी व सीडीओ। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को जिले के दौरे पर आ आएंगी। उनके दौरे को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में तैयारियां की गई हैं। वहीं, सुरजापुर माफी गांव में भी किसानों से संवाद को देखते हुए प्रशासनिक अमले ने तैयारियां की हैं। गुरुवार को डीएम और एसपी ने मेडिकल कॉलेज के साथ ही गांव का दौरा किया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास खंड चित्तौरा के सुरजापुर माफी गांव में सबसे पहले राज्यपाल का काफिला पहुंचेगा। यहां राज्यपाल प्रगतिशील किसान जय सिंह के फार्म का दौरा करेंगी। एक जिला एक उत्पाद के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का भी निरीक्षण करने का कार्यक्रम है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और किसानों के साथ राज्यपाल का संवाद भी होगा। इसके बाद राज्यपाल मेडिकल कॉलेज के महिला विंग का दौरा करेंगी।
विज्ञापन

उधर, शहर स्थित पुलिस लाइन परिसर में एक्सीलेरेटर लर्निंग कैंप स्थित है। यहां पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा प्रस्तावित है। यहां के बच्चों को राज्यपाल के आने पर कैसे अपना परिचय देना है। उसकी पूरी तैयारी करा दी गई है। राज्यपाल जैसे ही ग्रुप हेयरिंग हेड रूम में प्रवेश करेंगी, बच्चे हैलो मैम! गुड मार्निंग कहेंगे। लेकिन यह बच्चे इसे बोलकर नहीं, बल्कि इशारों में कहकर अपनी भावनाओं को प्रकट करेंगे। बच्चेे अपने इस अंदाज से राज्यपाल को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। यह बच्चे हेयरिंग हेड के जरिए राज्यपाल को स्कूल की ओर से अब तक प्राप्त ज्ञान को समझाएंगे। यह बच्चे अक्षर को बताएंगे और उसके मतलब को इशारे में समझाने का पूरा प्रयास करेंगे। ग्रुप हेयरिंग हेड में 10 बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed