फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Akhilesh's photo sharing plate-glass

अखिलेश की फोटो लगे थाली-गिलास बांटे

Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो लगे बर्तनों के वितरण पर शासन से लगी रोक के बावजूद गुरुवार को गिलौला में इन्हें बांट दिया गया। एमडीएम योजना के तहत खरीदे गए ये बर्तन वितरण पर रोक लगने के कारण लगभग छह माह से रखे धूल फांक रहे थे।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील खाने के लिए शासन ने जिले में लगभग 64 हजार स्टील की थाली व गिलास भेजे थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो लगे इन बर्तनों की आपूर्ति विधानसभा चुनाव के ठीक पहले की गई थी। इसके चलते चुनाव के मद्देनजर इन बर्तनों के वितरण पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अखिलेश यादव की फोटो लगी होने के कारण इन बर्तनों के वितरण पर शासन ने रोक लगा दी। इसके चलते बीईओ कार्यालयों में ये बर्तन डंप पड़े थे। गिलौला खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में भी 14531 थाली व गिलास डंप थे। ये बर्तन क्षेत्र के 181 प्राथमिक व 77 उच्च प्राथमिक विद्यालय में बंटने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को अचानक बीईओ के आदेश पर एनपीआरसी राम बिहारी तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र लगे बर्तनों को बांटने के लिए ब्लॉक के सभी शिक्षकों को बुला लिया। इस पर सभी शिक्षक वहां पहुंच गए। जिस शिक्षक को जितने बर्तन मिले वो लेकर चलता बना। जबकि कई अन्य विद्यालयों के शिक्षक बर्तन पाने से वंचित रह गए।

बर्तन वितरण कराने वाले एनपीआरसी राम बिहारी का कहना है कि अधिकारियों के मौखिक निर्देश पर बर्तन बांटे गए हैं। बर्तन बांटने वाले लोगों की संख्या कम होने के कारण भीड़ को संभालना मुश्किल था। कुछ विद्यालय बर्तन पाने से वंचित रह गए हैं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।


वहीं, प्रभारी बीएसए दिनेश वर्मा का कहना है कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव की फोटो लगे एमडीएम के बर्तनों के वितरण पर शासन ने रोक लगा रखी है। इसके बावजूद यदि कहीं बर्तन बांटे गए हैं, तो इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed