फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Akhilesh 's birthday celebrated

अखिलेश के दीर्घायु की कामना

Wed, 01 Jul 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 01 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर दीर्घायु की दुआ की तो कहीं गरीबों को
विज्ञापन
फल वितरित किया गया। मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई। गाजी की मजार और सिद्धनाथ मंदिर में भी जियारत और पूजा-अर्चना हुई। पुलिस लाइन के बेरिया मंदिर के निकट से सपा नगर अध्यक्ष नदीमुल हक उर्फ तन्नू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। नगर उपाध्यक्ष जेपी यादव ने एकजुटता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

वहीं कोषाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके बाद सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर सभी ने चादर चढ़ाकर अमन चैन और सीएम के दीर्घायु होने की दुआ मांगी। पानी टंकी चौराहा पर 21 किलो का केक काटा गया। इसके बाद मरीजों को फल वितरित किया गया। कार्यक्रम में विशाल सिंह, सारिक कुरैशी, अहसान उल्ला, अफजल कुरैशी, रिंकू, आकाश, अभिषेक आदि मौजूद रहे। उधर सपा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव ने मुख्यमंत्री का 43वां जन्मदिवस मनाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ गाजी की दरगाह पहुंचकर चादरपोशी की।
विज्ञापन


इसके बाद सिद्धनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। वहां से कार्यकर्ता महाराज सिंह इंटर कॉलेज के प्राचीन भवन पहुंचे। यहां केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की दुआ मांगी। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफसाल की अगुवाई में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर हिमांशु अवस्थी, विपिन यादव, जुनैद खान, विमलेश, साद खान आदि मौजूद रहे। सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष अजितेश पांडेय मनी व उपाध्यक्ष अभय प्रताप शुक्ल ने मरीमाता मंदिर में हवन पूजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह बिग्रेड के बहराइच विधानसभा अध्यक्ष मैनुदम्दीन अंसारी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सीएम का जन्मदिन मनाया। मिहींपुरवा के नैनिहा में सपा के जिला कोषाध्यक्ष सरदार जितेंद्र सिंह ने जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed