फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Air travel from Nepalganj to India will start soon

नेपालगंज से भारत को जल्द शुरू होगी हवाई यात्रा

Fri, 09 Oct 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Air travel from Nepalganj to India will start soon
नेपालगंज में हवाई यात्री के संबंध में मंत्री के साथ बैठक करते भारतीय राजदूत। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से भारत के बीच हवाई यात्रा अभी तक काठमांडू से होती थी। नेपाल और भारत सरकार ने संबंधों में प्रगाढ़ता लाने के उद्देश्य से नेपालगंज के साथ महेंद्रनगर और भैरहवा से भी हवाई यात्रा शुरू करने पर सहमति व्यक्त कर दी है। पर्यटन मंत्रालय ने 17 अक्तूबर से उड़ानें शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

नेपाल से भारत के लिए अभी तक काठमांडू एयरपोर्ट से ही लोगों को यात्रा करनी पड़ती थी। नेपाल और भारत की सरकार के बीच अरसे से अन्य जगहों से हवाई यात्रा शुरू करने को लेकर मंथन चल रहा था। हालांकि इस पर कोई निष्कर्ष नहीं निकला था। इसे लेकर एक बार फिर से पहल शुरू हुई है। लगातार भारत और नेपाल के बीच बिगड़ रहे संबंधों में और प्रगाढ़ता लाने के उद्देश्य से नेपाल के पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री योगेश भट्टाराई व नेपाल में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के बीच चर्चा का हवाई यात्रा शुरू करने का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन

मंत्री योगेश भट्टाराई के सचिवालय कार्यालय के अनुसार शुक्रवार को नेपालगंज के साथ भैरहवा और महेंद्र नगर से नई उड़ानें शुरू करने पर विचार विमर्श किया गया है। कोरोना महामारी के बीच सामान्य हो रहे हालातों को देखते हुए एक बार फिर से उड़ानें शुरू होने पर सहमति जतायी गयी है। नेपाल के पर्यटन मंत्रालय ने 17 अक्तूबर से भारत के लिए उड़ानें शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में उम्मीद जतायी जा रही है कि जल्द ही हवाई यात्रा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामायण सर्किट की अवधारणा से होगा काम
पर्यटन मंत्री योगेश भट्टाराई ने बताया कि नेपाल में संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में भारत सरकार का सहयोग सराहनीय रहता है। नेपाल के पशुपतिनाथ, लुंबनी और जनकपुर को विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के रूप में विकसित किया जा रहा है। रामायण सर्किट की अवधारणा को जल्द से जल्द लागू करने के लिए नेपाल सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed