फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   AIMIM's State Secretary attacked with murder, case on five

एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव पर जानलेवा हमला, पांच पर केस

Sun, 16 Aug 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
AIMIM's State Secretary attacked with murder, case on five
बहराइच। शहर के छावनी मोहल्ला निवासी एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव पर मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन के प्रदेश सचिव अलताफ अहमद शहर के मोहल्ला छावनी इमामबाड़ा के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि शनिवार की शाम मोहल्ले के ही आसिफ, रानू समेत पांच लोग घर पर आ धमके। दरवाजा खोलते ही हॉकी व डंडे से जानलेेवा हमला कर दिया। इस दौरान बचाने दौड़े उनके बड़े भाई आफाक अहमद व बहनोई तलब महमूद पर भी आरोपियों ने हमला कर मारपीट की।
विज्ञापन

हमले में दोनों लोगों को काफी चोट आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदेश सचिव की तहरीर पर दरगाह थाने में पांच लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed