फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Against power cuts, market closed

बिजली कटौती के खिलाफ बाजार बंद

Sun, 26 Jul 2015 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 26 Jul 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन

मिहीपुरवा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। 24 घंटे में बमुश्किल दो घंटे ही बिजली मिल रही है। कई बार इस मामले में व्यापारियों और क्षेत्र के नागरिकों ने शिकायत की। लेकिन सुनवाई न होने पर रविवार को सभी भड़क उठे। व्यापारियों ने बाजार बंद कर मुख्य चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। साढ़े तीन घंटे तक प्रदर्शन चला।

विज्ञापन


इससे मिहींपुरवा कतर्नियाघाट मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने सभी प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत किया। तीन दिन में व्यवस्था में समुचित सुधार न होने पर सभी ने फिर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन और बाजार बंदी के कारण लोग चाय पानी तक को तरस गए।
विज्ञापन


मिहींपुरवा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। रोस्टर 12 घंटे विद्युत आपूर्ति का है लेकिन दो घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे परेशान नागरिक रविवार सुबह 9 बजे उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामकरन रस्तोगी और महामंत्री असलम रायनी की अगुवाई में सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने मिहींपुरवा कतर्निया मार्ग पर स्थित बाजार के मुख्य चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पावर कॉरपोरेशन और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी ने मिहींपुरवा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था समुचित तरीके से बहाल करने और कस्बे में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने की मांग की।

मौके पर थानाध्यक्ष मोतीपुर यासीन अहमद पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारी डीएम और अधिशसी अभियंता विद्युत को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन में व्यवस्था में सुधार न हुआ तो नानपारा-लखीमपुर अनिश्चितकाल के लिए जामकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में सरोज सोनकर, श्यामता प्रसाद, सरोज सोनकर, राधेश्याम, विवेक कुमार, राजेश कुमार, रामकुमार, राजाराम आदि मौजूद रहे।


तहसीलदार के समझाने पर माने
तहसीलदार नानपारा जमाल अहमद और नायब तहसीलदार जसीम अहमद दोपहर 12:30 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक्सईएन से मोबाइल पर बात की। इसके बाद जल्द ही रोस्टर के मुताबिक विद्युत सप्लाई बहाल करवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर व्यापारियों ने प्रदर्शन खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed