फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Afternoon sunshine gave relief from cold

Bahraich News: दोपहर बाद निकली धूप ने ठंड से दी राहत

Thu, 12 Jan 2023 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Afternoon sunshine gave relief from cold
बहराइच में गुरुवार को ठंड में गर्म कपड़े पहनकर जाते बच्चे। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई में सर्दी का सितम लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को भी पूरा जिला घने कोहरे की चादर मे लिपटा नजर आया। सुबह के समय कोहरे की बूंदे बारिश बनकर बरसी, जिसके चलते लोग कांपते रहे। दोपहर बाद हल्की धूप निकली, जिससे लोगों को गलन से राहत मिली। धूप के चलते न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली और कई दिनों के बाद न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से बढ़कर नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर बरकार रहा।
विज्ञापन

नववर्ष पर शुरू हुई भीषण सर्दी का सितम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सुबह के समय जिला भीषण कोहरे की चादर में घिरा रहा। कोहरे के चलते मार्गों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। वहीं कोहरे की बूंदे बारिश के रुप में बरसी, जिसने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। सुबह के समय अधिकांश लोग अपने घरों में कैद रहे। वहीं कोहरे के चलते मार्गों पर वाहनों की रफ्तार लगभग थमी रही। वाहन चालकों को फॉग लाइट के सहारे सफर करते देखा गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद कोहरा छटा और बादलों के बीच से सूर्यदेव की लुकाछिपी शुरू हुई। इसके कुछ देर बाद लगभग एक बजे के आसपास मौसम साफ हुआ और गुनगुनी धूप निकली। जिससे लोगों को कुछ देर के लिए गलन भरी ठंड से राहत मिली। धूप निकलते ही अधिकांश लोगों को धूप का आनंद लेते देखा गया। अस्पताल परिसर में मरीज व तीमारदार धूप सेंकते देखे गए। शाम होते-होते एक बार फिर सूर्यदेव बादलों की ओट में छिप गए और लगभग छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही सर्द पछुआ हवा ने लोगों को फिर से घर में दुबकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केन्द्र प्रथम के प्रभारी वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीपी शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। लगभग छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवा चली। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति तक सर्दी का सितम इसी तरह जारी रहेगा। 15 जनवरी के बाद सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed