फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   After vaccinating child died

टीका लगाने के बाद मासूम की मौत, आठ बच्चे बीमार

Fri, 16 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
After vaccinating child died
बीमार बच्चे भर्ती - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के एक गांव में टीकाकरण करने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों के इंजेक्शन लगाने के बाद गुरुवार को एक मासूम बालिका की तबियत बिगड़ गई। देर रात बालिका ने दम तोड़ दिया। वहीं गांव के अन्य आठ बच्चे इंजेक्शन लगने के बाद बीमार हो गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच स्वास्थ्य कर्मियों को मुक्त कराया। बीमार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। कैसरगंज क्षेत्र में घाघरा के कछार से सटे गोड़हिया के मजरों में विशेष टीकाकरण अभियान चल रहा है। छूटे बच्चों को पेंटा आईजीएम और बीसीजी का टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार शाम को एएनएम मीना दुलारी के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव पहुंची और बच्चों का टीकाकरण किया। इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद श्रवण कुमार वर्मा की दो माह की पुत्री काजल की तबियत बिगड़ गई। उसे तेज बुखार के साथ सांस उलटी चलने लगी। शरीर पर दाने निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने आसपास के चिकित्सकों को दिखाया तो उन्होंने जवाब दे दिया। देर रात हालत अधिक बिगड़ने पर परिवारीजन बच्ची को जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन तभी उसने दम तोड़ दिया। वहीं टीका लगाए जाने के बाद जीतेंद्र कुमार (10 माह), अर्चना (4 माह), मुकेश (एक), योगेश (3 माह), दुर्गेश (5), मोहिनी (4), अर्पिता (14), महिमा (5), रोहित (5) की भी तबियत बिगड़ गई।

सुबह स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बघैया गांव से होकर जा रही थी तभी ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मियों को बंधक बना लिया। सूचना प्रभारी चिकित्साधीक्षक कैसरगंज डॉ. एसके सिंह को मिली तो वह सकते में आ गए। तत्काल कैसरगंज एसओ आरपी यादव को अवगत कराया। गांव पहुंची पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने बंधक स्वास्थ्य कर्मियों को मुक्त किया।


सीएचसी के डॉ. एसके सिंह भी गांव पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्ची की मौत की वजह खून की कमी लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed