{"_id":"573dfec84f1c1bf957ac75cc","slug":"after-the-passage-of-heat-bus-passangers-get-transport-neer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी गुजरने के बाद मिलेगा परिवहन नीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी गुजरने के बाद मिलेगा परिवहन नीर
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 19 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बोतलबंद पानी लेते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी को देखते हुये परिवहन निगम ने रोडवेज के यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए बसों में परिवहन नीर की व्यवस्था बनाई है। लेकिन जिले में अभी यह व्यवस्था परवान नहीं चढ़ सकी है।
रोडवेज बस अड्डे के निर्माणाधीन होने के चलते गोदाम की व्यवस्था न होने के चलते परिवहन विभाग के अधिकारी हाथ खड़े कर रहे हैं। ऐसे में जिले से रोडवेज की बसों से यात्रा करने वाले यात्री बाजार से पानी की बोतल खरीदने को मजबूर हैं।
प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुये ट्रेनों की तर्ज पर परिवहन निगम की बसों में यात्रियों के लिए ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए कूल काक्स स्थापित कर बस अड्डो से परिवहन नीर उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की है। लेकिन यह व्यवस्था अभी जिले में अधर में है।
विज्ञापन
व्यवस्था के तहत रोडवेज की बसों में कूल बाक्स रखकर यात्रियों की मांग पर मौके पर ही परिचालक को ठंडे पानी की बोतल मुहैया कराना था। सप्ताह भर पूर्व परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह ने निगम मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर व्यवस्था का श्रीगणेश भी किया। लेकिन परिवहन राज्यमंत्री के अपने जनपद में ही व्यवस्था को अभी तक पंख नही लग सके हैं।
रतलब हो कि मौजूदा समय रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए निगम प्रशासन के पास स्थान उपलब्ध नही है। जिसके चलते जिले से रवाना होने वाली किसी भी बसों में परिवहन नीर की व्यवस्था उपलब्ध नही हो सकी है।
भवन नहीं है, कैसे करूं परिवहन नीर की व्यवस्था
निगम प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए परिवहन नीर उपलब्ध कराने के निर्देश तो जरुर मिले हैं। लेकिन मौजूदा समय रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में परिवहन नीर उपलब्ध कराने के लिए पूरे रोडवेज परिसर में परिवहन नीर का गोदाम बनाने की जगह नहीं हैं। किसी तरह कार्यालय का संचालन हो रहा है। भवन उपलब्ध होते ही परिवहन नीर की व्यवस्था बसों में करवा दी जाएगी। इसमें अभी दो माह का समय लग सकता है। -अवधेश कुमार पाल सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बहराइच/श्रावस्ती