फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   After the Baisaran Valley attack vigilance increased on the India-Nepal border investigation intensified

Bahraich: पहलगाम हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, डॉग स्क्वॉड और स्कैनर से जांच तेज

Wed, 23 Apr 2025 06:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Apr 2025 06:35 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद बहराइच जिले की भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
After the Baisaran Valley attack vigilance increased on the India-Nepal border investigation intensified
भारत नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहलगाम के बायसरन घाटी में पर्यटकाें पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बार्डर से गुजरने वाले वाहनों का एसएसबी जवान डॉग स्क्वॉड व स्कैनर मशीन से सघन जांच कर रहे हैं। भारत-नेपाल की खुली सीमा पर स्थित एसएसबी चौकियों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है और एसएसबी गश्त कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस टीम भी बार्डर पर सक्रिय है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकियों के कायराना हमले के रुपईडीहा स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस व एसएसबी जवान नेपाल की ओर से भारत में दाखिल होेने वाले प्रत्येक नागरिक का पहचान पत्र देखकर उन्हें प्रवेश दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- पहलगाम हमला: आप सांसद संजय सिंह बोले- सेना को कमजोर न करें पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे मोदी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- पहलगाम आतंकी हमला: ईदगाह में शोकसभा का आयोजन, धर्मगुरुओं ने घायलों की सलामती के लिए दुआ की


वहीं बार्डर से गुजरने वाले लोगोंं के सामान की स्कैनर मशीन व डॉग स्क्वाॅड की मदद से जांच की जा रही है। वाहनों को रोक कर उनकी सघन तलाशी की जा रही है। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि केवल रुपईडीहा ही नहीं, बल्कि सभी सीमावर्ती चौकियों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विस्फोटक और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। रुपईडीहा सीमा चौकी पर तैनात सहायक कमांडेंट सुनील कुमार ने बताया कि जंगल के रास्ते से आने-जाने वालों की भी कड़ी निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरोंं से भी नजर रखी जा रही है। रुपईडीहा थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि पुलिस बल हर संदिग्ध को रोक कर पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed