{"_id":"67e053edf716c10949095074","slug":"after-snakebite-the-snake-was-killed-and-the-young-man-was-taken-to-chc-after-putting-it-in-a-bag-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128163-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सर्पदंश के बाद सांप को मार डाला, झोले मेें डालकर सीएचसी पहुंचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सर्पदंश के बाद सांप को मार डाला, झोले मेें डालकर सीएचसी पहुंचा युवक
Mon, 24 Mar 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में चल रहा युवक का इलाज।
तेजवापुर (बहराइच)। कोतवाली देहात के बेड़नापुर चौकी क्षेत्र निवासी एक युवक को शनिवार की रात सांप ने काट लिया। इसके बाद युवक ने सांप को मार डाला और उसे झोले में रखकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। इससे मेडिकल कॉलेज में अफरातफरी मच गई। युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।
ग्राम पंचायत नहकटिया के मजरा गोड़ियनपुरवा निवासी राजकुमार (25) शनिवार की शाम सब्जी खरीदने के लिए बेड़नापुर बाजार गए थे। वापस घर लौटते समय रास्ते में उनके पैर में सांप ने काट लिया। सांप काटने पर राज कुमार ने शोर मचाया और ग्रामीणोंं को इकट्ठा किया। ग्रामीणों संग मिलकर राजकुमार ने सांप को डंडों से मार डाला। युवक मरे हुए सांप को झोले में रखकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गया जहां चिकित्सकों ने सांप को देखकर युवक का इलाज शुरू किया। युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है।