{"_id":"6939c528568c010e570f8e38","slug":"after-divorce-neha-left-her-son-and-went-to-lucknow-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-141048-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तलाक के बाद बेटे काे छोड़ लखनऊ चली गई थी नेहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तलाक के बाद बेटे काे छोड़ लखनऊ चली गई थी नेहा
Thu, 11 Dec 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी नेहा मौर्या की लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बोलने से परिजन कतरा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि पहले पति से तलाक लेकर और बेटे को छोड़कर वह लखनऊ चली गई थी, इसके बाद उससे कोई खास संबंध नहीं था।
परिजनों ने बताया कि नेहा की पहली शादी करीब पांच वर्ष पूर्व मिहींपुरवा क्षेत्र में हुई थी, जिससे उसका एक पुत्र है। पारिवारिक विवाद के कारण नेहा ने तलाक लिया और बच्चे को वहीं छोड़कर लखनऊ चली गई। लखनऊ में वह हजरतगंज क्षेत्र के एक सैलून में मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करने लगी।
उसी दौरान उसकी मुलाकात गांव के ही निवासी अजीत मौर्या से हुई, जो पहले से विवाहित है और अपनी पत्नी के साथ लखनऊ में रहता है। बताया जा रहा है कि दोनों ने परिवार की जानकारी के बिना एक मंदिर में विवाह किया और किराये के कमरे में साथ रहने लगे। आरोप है कि अजीत मौर्या अपनी पहली पत्नी और नेहा के बीच दो-तीन दिन में आता जाता रहा।
विज्ञापन
नेहा की मौत की सूचना उसके पिता सत्यनारायण मौर्या को स्वयं अजीत ने फोन पर दी। परिजन अजीत मौर्या पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहते हैं कि नेहा को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया या उसकी हत्या की गई है, जांच होनी चाहिए, क्योंकि मामला हत्या का लग रहा है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुर्तिहा राम नरेश ने बताया कि अभी तक थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घटना स्थल लखनऊ में होने के कारण संभावना है कि शिकायत वहां दर्ज कराई गई हो। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।