फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Adverse entry to disabled Welfare Officer

विकलांग कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 04 Jun 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मासिक समीक्षा बैठक के दौरान डीएम नितीश कुमार ने विकलांगजनों का शत प्रतिशत सर्वे नहीं कराने पर जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टी देने के निर्देश दिए। इसके साथ कई विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मुख्यमंत्री का 20 जून को जिले का दौरा प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर योजनाओं व कार्यक्रमों को दुरुस्त करने की कवायद चल रही है। इस बीच शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई मासिक समीक्षा बैठक में विकलांगजनों का शत प्रतिशत सर्वेक्षण नहीं कराए जाने से नाराज डीएम नितीश कुमार ने जिला विकलांग कल्याण अधिकारी महेंद्र को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसके साथ बैठक में अनुपस्थित व मंडी निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने वाले उप निदेशक मंडी परिषद को कारण बताओ नोटिस दी गई है। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान सोलर पंप स्थापना की तीन हार्स पावर सोलर पंप में 18 के सापेक्ष कोई प्रस्ताव नहीं भेजने तथा किसान पारदर्शी योजना के तहत किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण में 96554 के सापेक्ष मात्र 53293 का पंजीकरण करने पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने तत्काल किसानों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन की कु़क्कुट विकास नीति के तहत संचालित कामर्शियल लेयर फार्मिंग के लक्ष्य एवं माइक्रो कामधेनु का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


राजीव गांधी विद्युतीकरण, माध्यमिक शिक्षा अभियान, आंगनबाड़ी के अवशेष केंद्रों का निर्माण सहित कई भवन, कब्रिस्तान बाउंड्रीवाल निर्माण में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। इस दौरान सीडीओ एनपी सिंह, डीडीओ दिनेश कुमार सहित कई अफसर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed