{"_id":"5d407b178ebc3e6cd710e2e4","slug":"adverse-entry-to-cdpo-bahraich-news-lko4737046198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
बहराइच। जिला स्तरीय पोषण समिति व कुपोषण मुक्त गांवों की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में डीएम शंभु कुमार ने गोद लिए गांवों के बारे में जानकारी न दे पाने पर सीडीपीओ बलहा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। पूर्व में दिए गए निर्देशों पर अमल नहीं होने पर डीएम ने चित्तौरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
बैठक में वीएचएसएनडी दिवस के सफल आयोजन के लिए सीडीपीओ और एमओआईसी के बीच बेहतर समन्वय न होने पर नाराजगी जताई। डीएम शंभु कुमार ने कहा कि वीएचएसएनडी दिवसों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए और डयूलिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत गर्भवती और बच्चों का चेकअप और टीकाकरण किया जाए।
गांव को कुपोषण मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर सेवाएं प्रदान की जाएं। एमओआईसी चित्तौरा ने बताया कि आशा की ओर से सही ड्यूलिस्ट नहीं तैयार की जा रही है। इस बारे में डीपीएम डॉ. आरबी यादव को जांच कर आख्या उपलब्ध देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न कराने पर डीएम ने नाराजगी जता सीएमओ को एमओआईसी चित्तौरा डॉ. प्रताप गौतम का स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। मौके पर सीडीओ अरविंद चौहान, सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह, डीडीओ राजेश कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।