फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Adopt caution, make others aware too

सतर्कता अपनाएं, दूसरों को भी करें जागरूक

Sat, 16 May 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Adopt caution, make others aware too
बहराइच। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम निगरानी समिति का गठन किया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेरा में निगरानी समिति की बैठक आयोजित कर समिति के सदस्यों व प्रधानों को खुद सतर्कता अपनाने व दूसरों को भी जागरूक करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

पीएचसी मटेरा में आयोजित बैठक में चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधानों व ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों से कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए हम सभी को जागरूक होना होगा। जो लोग बाहर से आए हैं उन्हें घर में ही परिवारजनों से अलग रहने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

खांसी, जुकाम, बुखार व अन्य बीमारी से पीड़ित होने पर इसकी सूचना तुरंत चिकित्सकों को दें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बाहर से आए सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी सलाह दे रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय-समय पर हाथों को अच्छी तरह से साबुन से साफ करने, घर से बाहर निकलने पर चेहरे को मास्क व गमछे से ढक कर रखने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही संक्रमण से बचाव का बेहतर माध्यम है। चिकित्साधिकारी ने बताया कि ग्राम निगरानी समिति की ओर से प्रवासी लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
उन्हें जरूरी एहतियात बरतने को कहा जाएगा। निगरानी समिति की ओर से सभी लोगों की सूची बनाई जाएगी। थानाध्यक्ष मटेरा शेषमणि पांडेय ने कहा कि समिति के सदस्यों की ओर से बताए गए सुझावों को अगर कोई नहीं मान रहा है या फिर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से लड़ाई में सभी के सहयोग की जरूरत है। इस मौके पर डॉ. शालिनी, ओम प्रकाश पांडेय, अब्दुल्ला, इमरान, मालिक राम वर्मा, इंद्र प्रताप, लईक, गुलाम जिलानी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed