{"_id":"67e2f6b30e62653f650ab661","slug":"action-will-be-taken-against-minors-and-those-driving-e-rickshaws-without-license-bahraich-news-c-98-1-slko1007-128238-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नाबालिग व बिना लाइसेंस ई रिक्शा चलाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नाबालिग व बिना लाइसेंस ई रिक्शा चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
Wed, 26 Mar 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। संभागीय परिवहन विभाग ने ई रिक्शा से लगने वाले जाम व दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार से अभियान की शुरुआत की है। अभियान के दौरान नाबालिग या बिना लाइसेंस के कोई ई रिक्शा चलाते मिला तो ई रिक्शा सीजकर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्ग इस समय भीषण जाम की चपेट में रहते हैं। शहर में लगने वाले जाम का मुख्य कारण अनियंत्रित ई रिक्शा संचालन है। आलम यह है कि नाबालिग भी ई रिक्शा दौड़ा रहे हैं और नियमों की जानकारी के अभाव में जाम का कारण बन रहे हैं। यही नहीं बिना चालक लाइसेंस के भी फर्राटा भरने वालों की भरमार है। अब ऐसे चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा। एआरटीओ ने मंगलवार को टीमें बनाकर अभियान की शुरुआत की है। हालांकि, पहले दिन खबर लिखे जाने तक एक भी ई रिक्शा पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह की अगुवाई में अभियान की शुरुआत हुई है। यदि कहीं भी कोई नाबालिग ई रिक्शा चलाता मिला तो ई रिक्शा सीज कर जुर्माना लगाया जाएगा। -राजीव कुमार, एआरटीओ प्रशासन