फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   action against BDO

लोहिया आवास पूर्ण न होने पर बीडीओ नवाबगंज नपे

Wed, 03 Feb 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 03 Feb 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
action against BDO
बहराइच। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए बुधवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने लोहिया आवासों का निर्माण नहीं होने पर नवाबगंज के बीडीओ को हटा दिया।
विज्ञापन


बीडीओ बलहा को वहां का प्रभार दिया गया है। तहसील दिवस में कुल 329 प्रार्थना पत्र आए जिसमें 18 का निस्तारण मौके पर किया गया।

जिलाधिकारी अभय, पुलिस अधीक्षक सालिक राम वर्मा की अध्यक्षता में नानपारा में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। यहां डीएम ने समीक्षा के दौरान नवाबगंज में लोहिया आवासों का निर्माण नहीं पूरा होने पर मौके पर ही बीडीओ वेदप्रकाश मौर्या को हटाने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार को तत्काल वहां का प्रभार बीडीओ बलहा को दिलाने के निर्देश दिए गए। यहां पर कुल 126 प्रार्थना पत्र आए जिसमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एएसपी डॉ. अरविंद भूषण पांडेय व उप जिलाधिकारी अमिताभ यादव आदि मौजूद रहे। डीएम ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन नहीं होने की शिकायत पर सीएमओ को शिविर लगाकर ऑपरेशन कराए जाने के निर्देश दिए।

कैसरगंज तहसील में अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 98 प्रार्थनापत्र आए जिसमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।


सदर तहसील में उप जिलाधिकारी बच्चे लाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 10 प्रार्थनापत्र आए जिसमें एक भी निस्तारित नहीं हो सका।

तहसील महसी में तहसीलदार नागेंद्र राम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में आए 73 प्रार्थनापत्र में से छह का और पयागपुर में तहसीलदार शिवध्यान पांडेय की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 22 में से एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed