फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Accusation of taking money from a pregnant woman and driving her away from the PHC.

Bahraich News: गर्भवती से रुपये लेकर पीएचसी से भगाने का आरोप

Sun, 13 Sep 2026 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accusation of taking money from a pregnant woman and driving her away from the PHC.
नवाबगंज। चौगड़वा गांव निवासी एक व्यक्ति ने प्रसव पीड़ा से परेशान अपनी गर्भवती बहू को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर वहां तैनात एएनएम पर दवा के नाम पर 900 रुपये लेने और बाद में अभद्रता करते हुए स्वास्थ्य केंद्र से भगा देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चौगड़वा निवासी रामनिवास ने बताया कि उनकी बहू श्यामता गर्भवती थीं। शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा होने पर वह उन्हें लेकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। आरोप है कि वहां तैनात एएनएम ने दवा के नाम पर उनसे 900 रुपये ले लिए। इसके बाद एएनएम ने गर्भवती के खून की जांच कराने को कहा। रामनिवास ने बताया कि रात होने के कारण पैथोलॉजी बंद थी, इसलिए उन्होंने सुबह जांच कराने की बात कही। आरोप है कि इस पर एएनएम भड़क गईं और श्यामता को वहां से ले जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन गर्भवती को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के बाद श्यामता ने बच्चे को जन्म दिया। शनिवार को रामनिवास ने एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर थाना नवाबगंज में तहरीर दी। साथ ही सीएचसी अधीक्षक समेत अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की। सीएचसी अधीक्षक चरदा डॉ. थानेदार ने बताया कि एएनएम द्वारा रुपये लेने और गर्भवती के परिजनों से अभद्रता करने की शिकायत मिली है। संबंधित एएनएम के विरुद्ध जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed