{"_id":"6a5e73aa4e3ed511df01916b","slug":"accusation-of-cow-theft-and-murder-protests-held-after-remains-were-found-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-153510-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गाय चोरी कर हत्या का आरोप, अवशेष मिलने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गाय चोरी कर हत्या का आरोप, अवशेष मिलने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
गाय की हत्या किए जाने के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण।
बहराइच। रिसिया थाना के एक गांव से रविवार रात एक गाय चोरी हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि चोर गाय को मटेरा थाना के कविराज गांव के पास नहर किनारे ले गए, जहां उसकी हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह गाय की तलाश के दौरान ग्रामीणों को नहर किनारे उसके अवशेष मिले। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और विरोध-प्रदर्शन किया।
रिसिया थाना के पूरे अलस्तपुरवा निवासी सर्वानंद यादव ने बताया कि उनकी गाय रविवार रात घर के बाहर खूंटे से बंधी थी। देर रात अज्ञात लोग उसे चुरा ले गए। सुबह इसकी जानकारी होने पर वह ग्रामीणों के साथ गाय की तलाश में निकले। इस दौरान मटेरा थाना के कविराज गांव के पास नहर किनारे गाय के अवशेष पड़े मिले।
घटना की सूचना पर क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाय के अवशेषों को बोरियों में भरवाकर नहर में फेंकवा दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने कुछ देर तक प्रदर्शन कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मामले में सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके का निरीक्षण किया गया, लेकिन वहां गाय के कोई अवशेष मौके पर नहीं मिले। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।