{"_id":"607480828ebc3ef10744e704","slug":"accident-bahraich-news-lko5739058105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! कॉल के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेलिया से सीएचसी ले गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक! कॉल के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेलिया से सीएचसी ले गए लोग
विज्ञापन
12 बीएचआर 29 - फखरपुर में सड़क हादसे में घायल ग्रामीण को अस्पताल भेजते लोग।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर (बहराइच)। सरकारी सुविधाएं होने के बावजूद कर्मचारियों की संवेदनाएं समाप्त होती जा रही हैं। सड़क हादसे में घायल हुए ग्रामीण को कॉल के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली। इस पर ठेलिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना अंतर्गत चितिया गांव निवासी शीतल सिंह (67) पुत्र जोगिंदर सिंह बाइक से लखनऊ की ओर जा रहेे थे। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर पेट्रोल टंकी से 200 मीटर पहले अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे घायल होकर खड्ड में जा गिरे। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। फखरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी ने घायल को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को कॉल किया। लेकिन कॉल के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली। आधा घंटे इंतजार के बाद घायल को ठेलिया से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि कॉल के बाद भी एंबुलेंस न मिलना गलत है। इसकी जांच कराकर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।