{"_id":"eedb7c6aac0f2bab95684f87f05ed7e3","slug":"ac-undercut-attempts-to-break-the-bank-vault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी काटकर बैंक की तिजोरी तोड़ने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी काटकर बैंक की तिजोरी तोड़ने का प्रयास
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बैंक की सिविल लाइंस शाखा में चोरों ने एसी काटकर सेंध लगा दी। चोरों ने बैंक की तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी।
कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत हुजूरपुर बस स्टैंड के पास स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा सिविल लाइंस
में गुरुवार रात विंडो एसी काटकर चोर बैंक में घुस आए। चोरों ने बैंक प्रबंधक के कमरे में रखी तिजोरी को काटने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सुबह बैंक प्रबंधक ऋचा गुप्ता शाखा पर पहुंचीं तब घटना का पता चला।
इलाहाबाद बैंक के सहायक महाप्रबंधक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक में चोरी का प्रयास हुआ है लेकिन चोर कुछ ले नहीं जा पाए। इस मामले में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किसी सामान के चोरी नहीं होने की पुष्टि हुई है।